फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन की रंजिश में दो पक्षों की महिलाओं में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। परशुरामपुर गांव में रविवार को दोपहर जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ और बाद में उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों की पांच महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिलाओं को सीएचसी पर भर्ती कराकर उनका मेडिकल कराया है। परशुरामपुर निवासी ओम प्रकाश और सुखदेव के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में रविवार को दोपहर किसी काम से गांव के बाहर बाग में गईं दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
इसमें ओम प्रकाश की पत्नी प्रेमवती, नरपाल की पत्नी ओमवती और नेकपाल की पत्नी निर्मला देवी और दूसरे पक्ष की ओर से सुखदेव की पत्नी रामदेई तथा रामनिवास की पत्नी भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट लिखकर विधिक कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें