फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घने कोहरे के चलते डिवाइडर पर चढ़ी आलू भरी डीसीएम

विज्ञापन
खुटार में रुजहा ओवरब्रिज के पास डिवाइडर पर चढ़ी डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
खुटार। घने कोहरे के कारण गांव गंगसरा से आलू लेकर नेपाल जा रही डीसीएम शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव रुजहा के पास डिवाइडर पर चढ़ गई।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के गांव उम्मेदपुर उजरामऊ निवासी चालक बलराम ने बताया कि वह गंगसरा से डीसीएम में आलू भरकर नेपाल के बहरामा के लिए मंगलवार को सुबह चार बजे निकला था। सुबह बेहद घना कोहरा होने की कारण दृश्यता बेहद कम थी। गांव रुजहां कलां के पास ओवरब्रिज का डिवाइडर कोहरे में दिखाई नहीं दिया और डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि डीसीएम पलटने से बच गई। थाना प्रभारी आर के रावत ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


दो युवक गंभीर रूप से घायल



अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार को दोपहर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही बाइक के एक ढाबे के पास अनियंत्रित हो जाने से उस पर सवार नगर के मोहल्ला पीरगंज निवासी मोनिस और बगिया प्रथम मोहल्ले के राशिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लाेगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें