फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोरी के मामलों में हिरासत में लिए दो लोग, शुरू हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। दलेलापुर में रविवार की रात देसी शराब की दुकान और पास के मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हुई चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

चोरों ने देसी शराब की दुकान और मेडिकल स्टोर से करीब 29 हजार रुपये नकद समेत शराब की कई पेटियां, च्यवनप्राश और दवाओं समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। सोमवार को सुबह जानकारी पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें