फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेड़ विवाद में धारदार हथियार मारकर दंपती को किया गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बरहा मोहब्बतपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मोरपाल और उनकी पत्नी पूजा देवी को लाठी-डंडों से पीटने के बाद खुरपी और बांका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई इस घटना में पुलिस ने मोरपाल की मां राजवती की तहरीर पर गांव के छोटेलाल, उसकी पत्नी हीराकली, पुत्र राजेश व अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजवती ने पुलिस को बताया कि उनके खेत के पास में ही आरोपियों का खेत है। गत शुक्रवार को उनके खेत की मेड़ छोटेलाल और राजेश ने तोड़ दी।
उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे, खुरपी और बांके से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल दंपती को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दंपती की हालत को देखते उन्हें गहन निगरानी में रखा है। इस बीच, पुलिस ने गांव जाकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें