मीरानपुर कटरा। रमापुर उत्तरी गांव में शनिवार को सुबह खेत में छप्पर डालने के लिए गाड़ी गई लकड़ी उखाड़ने के बारे में पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने जितेंद्र, उनकी पत्नी पूजा देवी और भाई राजेश को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घायल दंपती को सीएचसी से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया है। जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने फसल की रखवाली के लिए खेत में फूस की मड़ैया बनाने की तैयारी की थी। छप्पर छाने के लिए खेत में जामुन की लकड़ी लगाई। उसे पास के खेत मालिक ने उखाड़ दिया। इस बारे में पूछताछ करने पर गांव के राहुल, रवि, नेत्रपाल और रामसेवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी हमलावर हो उठे। उन्हें उनकी पत्नी पूजा और राजेश बचाने आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है। संवाद