फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रेमी-प्रेमिका आठवीं पास छात्रा को बिहार से ले आए, बाद में ट्रेन में छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिहार के बेगूसराय जिले के एक गांव की आठवीं पास छात्रा को पड़ोस में रहने वाला प्रेमी युगल लखनऊ घुमाने के बहाने ले आया। इस बीच रास्ते में छोड़कर दोनों भाग गए। अवध असम एक्सप्रेस से किशोरी शाहजहांपुर स्टेशन पर उतरी तो आरपीएफ ने उसे अपनी सुपुर्दगी में लेकर चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

गांव के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा की उम्र करीब 16 साल है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने छात्रा को लखनऊ घुमाने के बहाने ट्रेन में अपने साथ बैठा लिया। रास्ते में किशोरी सो गई तो दोनों चुपके से किसी स्टेशन पर उतर गए।
शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर किशोरी की आंख खुली तो दोनों को न देखकर वह प्लेटफॉर्म पर उतर गई। आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन के प्रभारी विनय शर्मा मौके पर पहुंचे ओर किशोरी को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की। उसके परिजनों काे सूचित किया। बुधवार को उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। पिता को देखकर किशोरी भावुक हो गई।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन प्रभारी ने बताया कि किशोरी को समिति ने परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया है।
-
घर से नाराज होकर स्पेशल ट्रेन में सवार हुए दो बालक

बुधवार को स्पेशल ट्रेन से दो बालक रोजा जंक्शन पर उतरे। उनके पास कोई सामान नहीं देखकर रेलवे कर्मचारी ने पूछताछ की। इस पर एक बालक भाग गया। दूसरे ने अपना नाम बताया। उसने कहा कि वह मौसी के घर हरियाणा जा रहा है। टिकट गिरने की बात बताई। फिर बताया कि वह दोस्त के साथ घर से भाग आया और दिल्ली जा रहा है। रेल कर्मियों ने बालक की मां का मोबाइल नंबर लेकर जानकारी दी। तब जानकारी में आया कि वह सीतापुर का रहने वाला है और दो दिन से लापता है। आरपीएफ के चौकी प्रभारी विकास मीणा ने बताया कि बालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। चाइल्ड लाइन के प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि बालक को संरक्षण के लिए बाल गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें