फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रुपये लेकर लकड़ी से भरा ट्रक छोड़ने की एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मिर्जापुर क्षेत्र में लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद वन विभाग के अधिकारी बताने वाले दो लोगों ने ट्रक छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये ले लिए। सोमवार को यहां पहुंचे लकड़ी कारोबारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर रुपये वसूलने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हरियाणा के यमुना नगर की गोपाल गली निवासी रोहित ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि वह लकड़ी के कारोबारी हैं। शाहजहांपुर जा रहा उनका लकड़ी से भरा ट्रक गत शुक्रवार की रात मिर्जापुर क्षेत्र में स्वयं को वन विभाग का अधिकारी बताते हुए दो लोगों ने रुकवा लिया। चालक के कागजात दिखाने के बाद भी ट्रक पूरी रात रोके रखा।
साथ ही ट्रक चालक को धमकाया कि सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर उसे जेल भिजवा दिया जाएगा। काफी देर समझाने के बाद चालक ने उनसे बात कराई। उन्हाेंने बताया कि उन्हाेंने ट्रक पकड़ने वालों के दिए गए दो मोबाइल नंबरों पर 20 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए और इसके बाद ही ट्रक छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें