फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हॉकी क्लब के पीछे बनेगा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
टाउन हॉल में नगर निगम की ओर से कामर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए प्रस्तावित जमीन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से टाउनहॉल स्थित हॉकी मैदान के पीछे पानी की टंकी के पास व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए जमीन चिह्नित की गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए लखनऊ से डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। 28 लाख की लागत से इसका निर्माण होगा। डिजाइन फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

टाउनहॉल के हॉकी मैदान के पास बनी पानी की टंकी के पास लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। नगर निगम की ओर से कई बार इसे हटाया जा चुका है, लेकिन लोग फिर से कब्जा कर लेते हैं। इसकी जमीन को कॉम्प्लेक्स के लिए चिह्नित किया गया है। इसका इस्तेमाल व्यावसायिक उपयोग के लिए होगा।
यहां पर बनाए जाने वाले भवन में निजी तौर पर लोगों को नगर निगम की ओर से दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसमें एक ही स्थान पर कई प्रकार की वस्तुएं लोगों को आसानी से मिल सकेंगी। इससे पहले इसको न्यू सिटी ककरा में बनाया जाना था, लेकिन यहां पर जगह सही नहीं होने की वजह टाउनहॉल स्थित हॉकी मैदान के पीछे की जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

डिजाइन तैयार होने के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के लिए टॉउन हाॅल हॉकी मैदान के पास जमीन चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। नया डिजाइन बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें