फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विक्की बग्गा की मिली लोकेशन, भाजपा पार्षद की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में चार साल के मासूम को विषाक्त पदार्थ देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शिवांगी ग्रोवर के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी विक्की बग्गा की लोकेशन पुलिस को मिली है। पुलिस की एक टीम को बाहर भेजा गया है। रविवार शाम चर्चा हुई कि आरोपी विक्की बग्गा को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, दूसरे मामले में आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

26 अगस्त की रात हुई घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। 27 अगस्त को शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने रामनगर कॉलोनी निवासी शैंकी आनंद, विक्की बग्गा व चौक निवासी देवांग खन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तक केवल आरोपी शैंकी आनंद को ही पुलिस ने जेल भेजा है। विक्की बग्गा का सुराग नहीं लग सका है।
वहीं, दूसरी ओर चौक कोतवाली में मोहल्ला बिजलीपुरा की अजरा बानो ने भाजपा पार्षद प्रदीप समेत नौ लोगों पर सूदखोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भी एक आरोपी राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय शबाब को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। रविवार की शाम चौक कोतवाली पुलिस ने भाजपा पार्षद प्रदीप की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दीं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों मामलों में जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें