फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा किनारे बसने लगा तंबुओं का शहर, आज से शुरू होगा मेला

विज्ञापन
मिर्जापुर में गंगा किनारे लगाए गए तंबू। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर क्षेत्र मे गंगा तट स्थित ढाई घाट पर शुक्रवार से कार्तिक मेले की शुरुआत हो जाएगी। मेले में दुकानदार आकर दुकानें सजाने लगे हैं। मेले का मुख्य स्नान पूर्णिमा पर पांच नवंबर को होगा। इसके लिए प्रशासन और जिला पंचायत ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

ढाई घाट मेला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। मेला नौ दिनों तक चलेगा। मेलास्थल पर दूर-दराज़ के दुकानदार और व्यापारी अपने स्टॉल लगाने में जुट गए हैं। गंगा किनारे खिलौनों, मिठाइयों, पूजा सामग्री, और हस्तशिल्प की दुकानें लगाई जाने लगीं हैं।
पंडे-पुजारियों ने यजमानों के ठहरने के लिए रंग-बिरंगे टेंट गंगा तट पर सजा दिए हैं। शुक्रवार से गंगा तट पर पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो जाएगा। शाहजहांपुर जिला पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की विशेष व्यवस्था की गई है। घाटों पर बैरिकेडिंग और बचाव दल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें