शाहजहांपुर। लखनऊ चारबाग से दिल्ली जाने वाली न्यू दिल्ली एसी सुपरफास्ट ट्रेन में पांच वर्ष के बच्चे के दांत में दर्द होने लगा। उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस बीच आठ मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
ट्रेन के कोच नंबर बी-2 की सीट नंबर 65 पर मुदित कुमार नई दिल्ली जा रहे थे। लखनऊ से ट्रेन चलने के बाद पांच वर्ष के बेटे आयुष के दांत में तेज दर्द होने लगा। टीटीई के आदेश पर ट्रेन को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। संवाद