फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया...ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली तलाशे

विज्ञापन
बरेली मोड़ पर ई-रिक्शा चालक को रोकते एआरटीओ। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने शुक्रवार की शाम को चेकिंग अभियान चलाकर हाईवे पर दौड़ने वाले ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शिकंजा कस दिया। इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली व ई-रिक्शों के चालान किए गए।
विज्ञापन

18 जून को ‘ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ई-रिक्शों की रफ्तार तेज, कार्रवाई सुस्त’ शीर्षक से अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए एआरटीओ हरिओम व टीएसआई विनय पांडेय ने शुक्रवार की शाम को बरेली मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया।
अधिकारियों के पहुंचने पर बरेली मोड़ पर हड़कंप मच गया। इस बीच हाईवे पर कुछ ई-रिक्शा चालक मिले, जिनके कागज चेक किए गए। कागज ठीक मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। एआरटीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान मानक पूर्ण नहीं करने पर किया गया। संवाद

बरेली मोड़ पर ई-रिक्शा चालक को रोकते एआरटीओ। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें