फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को हवालात में रखने का मामला गर्माया

Wed, 23 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो /पुवायां।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग को भेजी गई शिकायत, जांच की मांग  किशोर को रात भर हवालात में रखने का मामला गर्मा गया है। कुछ लोगों ने इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग को भेजी है। 
पुवायां के गांव धारा में 19 मार्च की रात रामऔतार की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें गांव के गुड्डू शर्मा उसके पुत्र गौरव, गांव के रामनिवास और एक किशोर को नामजद किया गया है। पुलिस ने हत्या की रात गुड्डू को पकड़ लिया, लेकिन 22 मार्च को थाने से छोड़ दिया। उधर, इस मुकदमे में नामजद 15 वर्षीय किशोर को 21 मार्च की शाम पुलिस पकड़कर ले गई थी और पूरी रात थाने की हवालात में बंद रखने के बाद 22 मार्च को उसका चालान किया गया। किशोर को हवालात में बंद रखे जाने के मामले में बाल संरक्षण संघ के सदस्य रामकिशोर, ब्रजकिशोर, रामनिवास सहित तमाम लोगों ने मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग, पुलिस अधिकारियों आदि से करते हुए जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ उमेश शर्मा कह चुके हैं कि हत्यारोपी को बंद किए जाने के समय उसकी आयु के बारे में जानकारी नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें