फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक को बांधकर पीटने वालों के खिलाफ भी दर्ज की गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। विवाहिता को ले जाने के दौरान पकड़े गए लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर के गांव सुमेरनगर के सोनू को पेड़ से बांधकर पीटे जाने के मामले में उनके रिश्तेदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता के ससुर की ओर से युवक और उसके साथी पर पहले से ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के गांव इब्राहीमपुर निवासी राधे अपने मौसेरे भाई सोनू के साथ खुटार के एक गांव में रिश्तेदारी में आए थे। आरोप था कि दोनों गांव से एक विवाहिता को लेकर जा रहे हैं। रास्ते में लोगों ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन राधे मौके से भाग निकला। सोनू को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा था। बाद में विवाहिता के ससुर ने दोनों के खिलाफ पुत्रवधू को जबरन ले जाने की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अब दूसरे पक्ष से खुटार के गांव कैमहरिया के मजरा मैदाखेड़ा निवासी राममिलन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका दामाद राधे अपने मौसेरे भाई सोनू के साथ उनकी पुत्री के घर गए थे, जहां अज्ञात लोगों ने सोनू को बांधकर पीटा है, जिसका वीडियो भी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें