फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहारनपुर से प्रयागराज के लिए शुरू की जाएगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम सहारनपुर से प्रयागराज के लिए नई बस सेवा शुरू करने जा रहा है। बस को गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते गुजारा जाएगा। बस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो से प्रयागराज के लिए पूर्व में बस का संचालन होता था, लेकिन यात्रियों के अभाव में बस को बंद करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को टुकड़ों में सफर करना पड़ता है। दोबारा से गंगा एक्सप्रेस से होते हुए सहारनपुर और प्रयागराज के लिए बस सेवा को शुरू करने की तैयारी की गई है।
केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग इस रूट के लिए दूरी के आधार पर किराया तय करने में जुटा है। जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे सहारनपुर, शाहजहांपुर और प्रयागराज के बीच आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें