फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जालंधर से बहराइच तेज रफ्तार से आ रही स्लीपर बस खाई में पलटी, 15 यात्री घायल, मचा कोहराम

Tue, 10 Feb 2026 02:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

बेहद तेज रफ्तार से आ रही बस गांव नवदिया मनकंठ के पास अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
स्लीपर बस खाई में पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर से बहराइच जा रही स्लीपर बस मंगलवार सुबह छह बजे खुटार क्षेत्र में गांव नवदिया मनकंठ के पास पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। गांव के लोग खुटार-पूरनपुर मार्ग के पास टहल रहे थे। इस दौरान पूरनपुर की ओर से बेहद तेज रफ्तार से आ रही बस अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने पुलिस और गांव के अन्य लोगों को सूचना देकर मौके पर बुलाकर बस से घायलों को निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में लगभग 90 सवारियां थीं, लेकिन पुलिस के अनुसार बस में 55 यात्री थे। सभी घायल बहराइच के रहने वाले हैं।

यात्रियों को दूसरी बस से बहराइच रवाना किया गया है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाकर इलाज की व्यवस्था कराई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें