खुटार में टैंक में गिरा सांड़। संवाद
खुटार। खुटार के मुख्य चौराहे के पास गोला रोड पर निर्माणाधीन भवन के खुले टैंक में सांड़ गिरकर घायल हो गया। जानकारी पाकर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने सांड़ को बमुश्किल निकलवाया।
भवन निर्माण कराने वालों ने टैंक बनवाने के बाद ऊपर से बंद नहीं कराया था। बुधवार रात एक सांड़ टैंक में गिर गया। सुबह लोगों ने सांड़ को टैंक में पड़ा देख हिंदूवादी संगठनों के लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवियों ने सांड़ को बमुश्किल बाहर निकाला। सांड़ का इलाज कराने के बाद छोड़ दिया गया। संवाद