फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भारतीय संगीत आधारित पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में किताब का विमोचन करते पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने डाॅ. कविता भटनागर व डाॅ. श्रीकांत मिश्रा की ओर से संपादित भारतीय संगीत पर आधारित पुस्तक “वाङ्मय” का विमोचन किया। पुस्तक भारतीय संगीत की सघन परंपरा, उसकी साधना और शास्त्रीय गरिमा को शब्दबद्ध करती है।
विज्ञापन


स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि भारतीय संगीत केवल स्वर और ताल का संयोजन नहीं, बल्कि आत्मा की अनुभूति और ब्रह्म से संवाद का माध्यम है। वाङ्मय जैसी कृतियां आध्यात्मिक-सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सेतु बनतीं हैं।
एसएस काॅलेज के सचिव डाॅ. अवनीश मिश्रा ने कृति को भारतीय संगीत साहित्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में डाॅ. आलोक सिंह, सुयश सिन्हा, ममता सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें