फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस स्टैंड पर लगा परशुरामपुरी नाम का बोर्ड

विज्ञापन
परशुरामपुरी बस स्टेशन पर नगर के परिवर्तित हुए नाम का लगाया गया बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत बुधवार शाम रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य गेट पर परशुरामपुरी बस स्टेशन नाम का नया बोर्ड लगा दिया गया। इससे पहले नगर पालिका और कोतवाली के गेट पर भी परिवर्तित नाम के बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की संस्तुति पर अगस्त 2025 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने को मंजूरी दी थी। छह जुलाई को कैबिनेट ने भी नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
इसके बाद नाम परिवर्तन को लेकर सरकारी विभागों में बोर्ड बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। अब रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर नया बोर्ड लगाए जाने के बाद नगर के प्रमुख सरकारी संस्थानों पर नए नाम का उल्लेख होने लगा है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बस अड्डे पर नया बोर्ड लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें