फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंत्रमुग्ध होकर सुना श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

विज्ञापन
कुर्रियाकलाॅ के ठाकुरद्वारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रसंग सुनाते कथाव्यास विवेक कृष्ण।
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। ठाकुरद्वारा देव स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन श्रद्धालुओं ने मंत्रमुग्ध होकर सुना।
विज्ञापन

कथा व्यास विवेक कृष्ण ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण बाल रूप में अपने ग्वाल बालों के साथ माखन चोरी करते थे। इसकी शिकायत सुनकर माता यशोदा उन्हें सजा देती थीं, किंतु हर बार वह कोई न कोई चमत्कार कर उन्हें आश्चर्यचकित कर देते। गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान इंद्र के अभिमान को चूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी एक अंगुली पर गिरिराज गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और इंद्र द्वारा की जा रही भीषण बारिश से सभी ब्रजवासियों की रक्षा कर इंद्र के अहंकार को तोड़ दिया।
विज्ञापन

कथा श्रवण में यजमान राजकमल वाजपेयी, ब्रह्मप्रकाश मिश्रा, मोहित मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, अंबुज मिश्रा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें