परौर (शाहजहांपुर)। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में उनके स्मारक स्थल पर 54 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज शनिवार से लहराने लगा। मुख्य अतिथि सेना की पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शहीद के स्मारक परिसर में राष्ट्रध्वज को सेना के अन्य अधिकारियों के साथ सलामी दी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आर्मी वार काॅलेज के कमांडेंट और कर्नल ऑफ द राजपूत रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही, ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा भी मौजूद रहे।
सेना के अधिकारियों ने सबसे पहले शहीद के स्मारक स्थल पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने खजुरी गांव में हुए विकास कार्यों की सराहना कर इसे प्रशासन, प्रदेश सरकार, ग्रामवासियों और राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।
उन्होंने बताया कि स्मारक परिसर पर राष्ट्रध्वज स्थापित करने में फ्लैग लेडी ऑफ इंडिया के तौर पर विख्यात उमा मस्कई का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि खजुरी गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार के स्तर से विभिन्न शैक्षिक, कल्याणकारी और अन्य योजनाएं क्रियान्वित हैं।
मुख्य अतिथि ने गांव के युवाओं से आह्वान किया कि वह अमर शहीद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाएं और भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करें। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था राजपूत रेजिमेंटल सेंटर की ओर से की गई है।
इनको सहयोग के लिए किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने शहीद के स्मारक के निर्माण और देखभाल में योगदान करने के लिए अमर शहीद की भाभी गुना देवी के अलावा बृजराम सिंह, सुखदेव सिंह, भानु प्रताप सिंह, राजीव यादव, आर्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, उपेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा, निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने वाले कानपुर के एक अस्पताल के सभी डॉक्टरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के भतीजे नेत्रपाल सिंह, भाभी गुना देवी, मुनेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, मेंबर पाल, पोहप सिंह, जगमोहन सिंह, गुड्डू सिंह, सुनील सिंह, रामसेवक सिंह, मदनपाल सिंह, पप्पू सिंह, बृजमोहन सिंह, कलान नगर पंचायत के चेयरमैन हरि नारायण गुप्ता, सेवानिवृत्त फौजी पहलवान सिंह, वेदराम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह गुर्जर, क्षेत्राधिकारी प्रियांक जैन, तहसीलदार कलान सृजित कुमार, प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा, थाना प्रभारी परौर रामेंद्र सिंह, मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला आदि।
पाक से युद्ध में दिया था सर्वाेच्च बलिदान
नायक जदुनाथ सिंह का जन्म 21 नवंबर 1916 को कलान तहसील क्षेत्र के गांव खजुरी में हुआ था। 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में नौशेरा सेक्टर की चौकी की रक्षा में तैनात जदुनाथ सिंह ने घायल होने के बावजूद पाक सेना के तीन हमलों को विफल कर दिया। 6 फरवरी 1948 को युद्ध में वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
अमर बलिदानी जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में राष्ट्रध्वज की शिलापट का अनावरण करते लेफ्टिनें