फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन, दो घंटे बंद रही नौ हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवीए लाइन में सुबह फॉल्ट आ गया। इसके चलते बहादुरगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली जाने से नौ हजार कनेक्शनधारक दो घंटे तक परेशान रहे। फॉल्ट नहीं मिलने पर गोविंदगंज उपकेंद्र से बिजली लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

सुबह 9:55 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। एसएसओ ने लाइन लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके चलते बहादुरगंज, बहादुरपुरा, खलीलगर्वी, खलीलशर्की, चमकनी, करबला, अली जई, झंडा कलां, घंटाघर समेत तमाम मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गायब हो गई।
बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर सूचना दी। हालांकि, स्टाफ पहले ही लाइन पर गश्त पर निकल चुका था। कर्मचारियों ने लाइन पर फॉल्ट तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद गोविंदगंज उपकेंद्र से लाइन को जोड़कर दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


होली पर निर्बाध आपूर्ति का दावा

होली पर शहर में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दिए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, जिस समय जुलूस निकलेगा। उस समय उस क्षेत्र के फीडर को बंद कर दिया जाएगा। उसके बाद आपूर्ति को शुरू किया जाएगा। एक्सईएन सिटी आरपी सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए लाट साहब के जुलूस मार्ग की सारी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। लाइनों को ऊंचा करा दिया गया। बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें