फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भजन-कीर्तन करते नंगे पांव निकाली 14 किलोमीटर की परिक्रमा

Thu, 19 Nov 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में अक्षय नवमी पर परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। अक्षय नवमी के पर्व पर संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को भगवान परशुराम की जन्मस्थली की करीब 14 किलोमीटर लंबी परिक्रमा की गई। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालु नंगे पांव भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए।
विज्ञापन

परिक्रमा की शुरुआत नलवाली गली स्थित ठाकुरद्वारा से हुई। श्रद्धालुओं ने परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रामलीला मैदान, सुजावलपुर, बारहपत्थर, याकूबपुर, गुनारा और ढकियाइन होते हुए बरेली हाईवे से वापस ठाकुरद्वारा पहुंचकर यात्रा पूरी की। रास्ते में नरसिंह मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर, मां रेणुका और गंगा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालु ढोल-मंजीरे के साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति लेकर भजन गाते हुए चल रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें