फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल काॅलेज में बनाया 12 बेड का हीट स्ट्रोक वार्ड

Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बना हीट स्ट्रोक वार्ड। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेजी से बढ़ती गर्मी और लू चलने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हीट वेव के खतरे को देखते हुए राजकीय मेडिकल काॅलेज में तीसरी मंजिल पर 12 बेड का वार्ड बना दिया गया है। डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

इमरजेंसी या ओपीडी में अगर कोई ऐसा मरीज आता है, जो हाई ग्रेड फीवर (104 डिग्री सेल्सियस) से पीड़ित है या उसमें हीट वेव के लक्षण मिलते हैं तो उसे तत्काल इस वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। रोजाना मरीजों की खून की जांच की जा रही है, लेकिन अभी केवल सामान्य मरीज ही पाए गए हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड में गर्मी से बचाव के लिए कूलर भी रखे गए हैं। ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

हीटवेव से लोगों में भ्रम, भटकाव, चिड़चिड़ापन, तेज सिरदर्द, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐंठन और तेज धड़कन की समस्या होती है। वार्ड में मरीजों के लिए कूलर रखे जाएंगे। दवा पर्याप्त मात्रा में रहेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुराग पाराशर ने बताया कि गर्मी में अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो सावधान रहें। तत्काल किसी ठंडी जगह पर जाएं और तरल पदार्थ पीएं। डाॅक्टर को जरूर दिखाएं। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
-
ये करें उपाय
- दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचें। -बाहर निकलना है तो पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के सूती कपड़े पहनें। - धूप में निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। - धूप से बाहर आने पर कुछ देर विश्राम के बाद पानी पीएं। - ओआरएस का घोल पीएं, इससे शरीर में पानी की कमी तत्काल पूरी होगी। - तेज बुखार आने पर तुरंत अपने नजदीकी डाॅक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें