फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन पुलिंग से कोच के ब्रेक शू से उठने लगा धुआं
विज्ञापन

- बोगी के यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी, शोर मचाया
- जलने की दुर्गंध के बीच सहमे हुए पूरा किया बाकी सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जम्मू से चलकर सियालदह तक जाने वाली 13152 डाउन सियालदह एक्सप्रेस बुधवार की शाम बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन को बार-बार रोके जाने से उसकी एक बोगी के ब्रेक शू गर्म हो जाने से धुंआ उठा तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने शोर मचाते हुए चेन पुलिंग कर बरेली से पहले ट्रेन रोक ली और वहां इस खराबी को दूर भी कर लिया गया। इसके बावजूद बोगी में बैठे यात्रियों ने बाकी सफर सहमे हुए पूरा किया।
लखनऊ दिशा को जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस जम्मू (विजयपुर) से ही करीब आठ घंटे लेट चली। रामपुर क्रास करके मिलक के पास पहुंचने पर किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। चालक अरुण कुमार ने वैक्यूम प्रेशर मेंटेन करके ट्रेन आगे बढ़ाई तो कुछ दूर आगे फिर ब्रेक लग गए। इसी दौरान ट्रेन की आरक्षित बोगी संख्या 04249 के ब्रेक शू गर्म होकर होकर धुआं उगलने लगे। इससे बोगी में बैठे यात्री घबरा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बोगी में जम्मू से लखनऊ जाने को बैठे सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मिलक के पास एक बार चेन पुलिंग हुई, लेकिन वहां से ट्रेन चलने के बाद बरेली से पहले बोगी के नीचे से धुंआ उठने लगा। इस पर कई यात्रियों ने शोर-शराबे के बीच चेन खींचकर ट्रेन रोकी और गार्ड को सूचना दी। बोगी में ड्यूटी कर रहे टीटीई ने बताया कि ब्रेक शू के फाल्ट को बरेली में अटेंड कर लिया गया, लेकिन बोगी और उसके आसपास जलने की गंध घंटों बाद महसूस की जाती रही। इसी बोगी में लखनऊ तक सफर कर रहे यात्री पंकज ने बताया कि कई यात्रियों ने अपनी सीट दूसरी बोगियों में ट्रांसफर करा ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें