फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत, चक्का जाम

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से पोल में आ रहा था करंट, नहीं किया गया सुधार
विज्ञापन

- आक्रोशित लोगों ने किया मुख्य चौराहे पर चक्का जाम
- बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी
- रोडवेज बस पर किया पथराव, शीशा टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। कई दिनों से पोल में करंट आने की शिकायत के बाद भी बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट सही करने की जरूरत नहीं समझी। लापरवाही के कारण मंगलवार शाम करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने नगर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया और बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा प्रथम में कई दिन से बिजली पोल में करंट आ रहा था। कई बार शिकायत पर भी इसे ठीक नहीं किया गया। नतीजे में एक जान चली गई। मंगलवार शाम मोहल्ले के बबलू त्रिवेदी का पुत्र 13 वर्षीय हर्ष त्रिवेदी नमकीन खरीदने जा रहा था। टिन्नी के मकान के पास लगे बिजली पोल से छू जाने पर वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर को तड़पते देख मोहल्ले के लोगों ने उसे बमुश्किल पोल से अलग किया। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और किशोर को सरकारी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के तमाम लोग भी मौके पर जा पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में तमाम भीड़ नगर के मुख्य चौराहे राजीव चौक पर आ पहुंची और चक्का जाम कर दिया। इस दौरान रोडवेज बस के एक चालक ने बस को आगे निकालने का प्रयास किया तो भीड़ में से किसी ने पत्थर चला दिया जिससे बस की खिड़की का एक शीशा टूट गया। जाम लगने की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी यतेंद्र बाबू भारद्वाज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। एसडीएम पुवायां ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं खुल सका। लोग एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाने और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसडीएम के रिपोर्ट दर्ज कराने निर्देश के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर तैयार की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी करने के लिए बिजली अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया लेकिन एसडीओ और जेई ने फोन ही रिसीव नहीं किया। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। किशोर की मौत से मां अमिता, पिता बबलू और भाईयों का रो रोकर बुरा हाल है।



कर्मचारी ध्यान देते तो
नहीं जाती हर्ष की जान
- नगर में तमाम जगह झूल रहे जानलेवा तार
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। यदि बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहल्ले के लोगों की शिकायतों पर गौर कर लिया होता तो हर्ष की जान नहीं जाती। नगर के कई मोहल्लों में बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

नगर के तमाम संगठन बिजली अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते रहते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता। भाकियू, व्यापार मंडल आदि ने हाल ही में जर्जर बिजली लाइनों को दुरूस्त कराने के लिए ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। दो दिन पूर्व सिविल कोर्ट परिसर में पोल से करंट लग जाने से एक गाय की मौत हो गई थी, लेकिन बिजली कर्मचारियों ने इससे कोई सबक नहीं लिया और मंगलवार को किशोर की जान चली गई। मृत किशोर के मोहल्ला हरदयाल कूंचा में करंट से एक गाय और एक कुत्ते की मौत हो चुकी है। लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले में कई पोलों में करंट आ रहा है, लेकिन सूचना के बाद भी लाइन सही करने का प्रयास नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें