शाहजहांपुर। आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ नान गजटेड ऑफिसर्स की स्थानीय शाखा ने रक्षा उत्पादन में 49 प्रतिशत की एफडीआई के विरोध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन की ओर से संबंधित ज्ञापन ओसीएफ के वरिष्ठ महाप्रबंधक को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि रक्षा क्षेत्र में 49 फीसदी एफडीआई का निर्णय देश के लिए हितकर नहीं है, इसलिए इसे वापस लिया जाए। संगठन का कहना है कि, रक्षा उत्पादन में प्रवेश पाने वाले विदेशी मैन्युफैक्चरर की रुचि देश की सुरक्षा में न होकर केवल लाभ कमाना ही रहेगा। साथ ही जो भारतीय प्राइवेट फर्म, विदेशी फर्मों के साथ नई फर्म बनाएंगी, वह इंडेंट प्राप्त करने के लिए रक्षा मंत्रालय एवं सशस्त्र सेना बलों के साथ गुटबाजी भी करने से पीछे नहीं हटेगी, इससे घाटालों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव विनीत कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह, संजय कुमार, वसीम खान, अरविंद श्रीवास्तव, रामचंद्र, देवव्रत कोटनाला, शारिक अली, एके पांडेय, अनूप सिंह, अवधेश सचान, हरीराम, निसार अली, मोहिना रौतेला, सुधा, अपर्णा खाती आदि सदस्य शामिल रहे।