फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मुजम्मिल गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया तमंचा बरामद
विज्ञापन

- तीन जुलाई को हुई थी सुधीर-दिलीप की हत्या
- पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में आरोपी को भेजा जेल
- गिरफ्तारी के बाद दूसरे थाने में बैठाया मुजम्मिल को
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। फत्तेपुर चुंगी के पास तम्मी खां के भट्टे के सामने चाय की दुकान पर तीन जुलाई को सुधीर और उसके चाचा दिलीप गुप्ता की हुई हत्या के आरोपी मुजम्मिल को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया तंमचा भी बरामद हुआ है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए पुलिस ने मुजम्मिल को अदालत में पेश करने से पहले आरसी मिशन के बजाए दूसरे थाने में बैठाए रखा। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे कड़ी सुरक्षा में मुजम्मिल को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सुधीर और दिलीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुजम्मिल की तलाश में कई दिनों से पुलिस लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब सात बजे थाना आरसी मिशन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर त्यागी आश्रम के पास मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में मुजम्मिल के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस मुजम्मिल को गिरफ्तार करने की बात को पूरे दिन छिपाए रही और उसेकिसी दूसरे थाने में बैठा दिया था, ताकि दूसरे पक्ष के लोगों को उसके बारे में पता न चले। दोपहर बाद करीब पौने चार बजे मुजम्मिल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेएम शैलेंद्र पांडये के कोर्ट में हाजिर किया गया। कुछ देर में बयान होने के बाद मुजम्मिल को जिला जेल भेज दिया गया। यहां बता दें कि घटना के अगले दिन ही दूसरे आरोपी मुजम्मिल के भाई मुजीद को गिरफ्तार कर लिया गया था, उसे भी दूसरे थाने में बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी नेता संजय गुप्ता
पहुंचे पीड़ितों के घर
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता दलेलगंज में दिलीप गुप्ता और मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में सुधीर के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता देने करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें