फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में जख्मी हुए किशोर की मौत

Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने सांड़ को बांधकर डाला, नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

- पूर्व में सांड़ बिलसंडा के गांव रूरिया, ढ़ड़िया, रूपपुर आदि में भी कई लोगों को कर चुका है घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मकसूदापुर/बंडा। गांव भांवी में एक आवारा सांड़ ने किशोर पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पीलीभीत में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने सांड़ को जमकर पीटने के बाद बांधकर डाल दिया है।
गांव भांवी निवासी रामरतन के 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शनिवार को वह पशु चराने शारदा नहर की पटरी पर गया था। दोपहर में एक अवारा सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया और सींगों का प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। पास में पशु चरा रहे गांव के ही कृष्णपाल और छविनाथ ने बमुश्किल सांड़ को भगाकर किशोर का बचाया। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पीलीभीत ले गए। रात में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने सांड़ को घेरकर बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पशुपालन विभाग और वन विभाग को देते हुए सांड़ को जंगल में छुड़वाए जाने की मांग की, लेकिन रविवार शाम तक कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। मृतक का बड़ा भाई अरविंद पंजाब में काम करता है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि अरविंद के आने के बाद ही पवन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि इससे पूर्व सांड़ बिलसंडा के गांव रूरिया, ढ़ड़िया, रूपपुर आदि में कई लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें