फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

- हादसे का शिकार नरेंद्र, भूरा का बड़ा भाई था, मृतक के भाई ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। शनिवार रात रोड निर्माण कर रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, परंतु एक मजदूर की रास्ते में ही मौत हो गई।
मालूम हो कि पिछले काफी दिनों से कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार रात करीब आठ बजे इस रोड पर गांव हीरानगर के सामने रोड बनाने का काम चल रहा था। काम करने वालों में क्षेत्र के गांव उदरापुर निवासी नरेंद्र तथा उसका भाई भूरा भी शामिल था। बताते है कि ये दोनों भाई निर्माण कार्य के आगे-आगे प्रेशर वाले पाइप से रोड से मिट्टी साफ कर रहे थे इसी दौरान बरेली की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर की चपेट में आकर दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया, परंतु गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि भूरे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के घर में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र विकलांग बताए जाते है। मुखिया की मौत से घरवालों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की तहरीर मृतक के भाई पप्पू सिंह की ओर से कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें