फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार एसओ निलंबित

Mon, 30 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक के गायब होने का मामला
विज्ञापन

- पीड़ित और आरोपी दोनों ने लगाए थे गंभीर आरोप
- आईजी से की गई थी मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। चालक सोनपाल के गायब होने के प्रकरण में विवादित हो चले एसओ रजी अहमद को एसपी ने निलंबित कर दिया है। चालक के परिवार के लोगासें और आरोपी दोनों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
गौरतलब है कि खुटार निवासी बोलेरो चालक सोनपाल 16 जून को बुकिंग पर वाहन को लेकर नैनीताल गया था। उसके वापस नहीं आने पर पिता सकटेलाल ने वाहन ले जाने वाले गांव हीरपुर के हरजिंदर सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर चालक के परिवार के लोगों ने 25 जून को थाने का घेराव किया था। इसके बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ और 28 जून को उसे सीने में दर्द बताकर पुलिस की निगरानी में शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चालक के परिवारों ने आरोपी और पुलिस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए रविवार को मुख्य चौराहे पर चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आरोपी के परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने हरजिंदर को थाने में जमकर टार्चर किया। उसके गुप्तांग में करंट लगा दिया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों का आरोप था कि आरोपी के शरीर पर पुलिस की पिटाई से चोटों के तमाम निशान हैं। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने सीने में दर्द की बात कहते हुए परिवार के लोगों को बुलाकर आरोपी को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले की शिकायत रविवार को आईजी से की गई थी जिस पर उन्होंने एसपी को जांच के आदेश दिए थे। एसपी ने देर रात एसओ रजी अहमद को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें