फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम

Wed, 25 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुकिंग पर वाहन ले जाने वाले के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। बोलेरो बुकिंग पर नैनीताल ले जाने वाले चालक का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने गुमशुदगी अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दी है। वाहन को बुकिंग पर ले जाने वाला फार्मर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी सोनपाल गांव रुजहा कलां के संदीप की बोलेरो का चालक था। 16 जून की शाम छह बजे गांव हीरपुर निवासी हरजिंदर सिंहनैनीताल जाने की बात कहकर तीन दिन के लिए गाड़ी किराए पर लेकर गया था। गाड़ी और चालक के नहीं आने पर वाहन स्वामी हरजिंदर के यहां पहुंचे और जानकारी की तो उसके परिवार वालों ने सही तरीके से बात तक नहीं की थी। इसके बाद वाहन स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। रविवार को पुलिस ने पिता सकटेलाल की ओर से सोनपाल की गुमशुदगी दर्ज की थी। चालक का पिता और वाहन स्वामी किराए पर गाड़ी ले जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस के ध्यान नहीं देने पर चालक का पिता सोमवार को एसपी से मिला और पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने हरजिंदर सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, चालक का पता नहीं चलने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

00
16 जून को पलिया में मिली थी लोकेशन
खुटार। पुलिस सूत्रों के अनुसार चालक सोनपाल के मोबाइल की लोकेशन 16 जून को खीरी के पलिया कस्बे में थी। इसके बाद से उसके मोबाइल की लोकेशन नहीं मिल रही है। उधर, अपहरण के मामले में नामजद हरजिंदर सिंह के मोबाइल की लोकेशन 21 जून को पीलीभीत के बिलसंडा, 22 जून को बीसलपुर और 23 जून को पूरनपुर में मिली है। इससे साफ है कि हरजिंदर सिंह पुलिस से बचने के लिए रोज ठिकाना बदल रहा है। चालक सोनपाल के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में पुलिस की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध है। पुलिस और हरजिंदर के खासमखास उसे भरोसा दे रहे हैं कि लड़का एक दो दिन में घर पहुंच जाएगा। उक्त लोग पुत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें