वार्ड मेंबर को साथ लेकर डीएम से मिलीं, ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर केमोहल्ला बिजलीपुरा में उचित दर की दुकानों से राशन की वस्तुएं देने में कोटेदारों की मनमानी से नाराज तमाम कार्डधारक महिलाएं सोमवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने समाजवादी नेताओं और वार्ड मेंबर के साथ कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम केनाम ज्ञापन देकर राशन वितरण व्यवस्था ठीक कराने की मांग की।
आबादी और क्षेत्रफल केलिहाज से बिजलीपुरा काफी बड़ा मोहल्ला होने के कारण वहां के कार्डधारकों के लिए उचित दर की तीन दुकानें खोली गई हैं। मोहल्ले की महिलाओं में इस बात को लेकर काफी नाराजगी रही कि किसी भी दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है। कार्डधारकों के अनुसार मोहल्ले की एक कोटेदार सिर्फ दो-तीन दिन दुकान खोलती है। दूसरा कोटेदार भी समय से राशन वितरण नहीं करता।
कार्डधारकों का कहना है कि मोहल्ले की एक अन्य महिला कोटेदार की दुकान इसी माह निरस्त करके वहां केराशन कार्ड जिस दुकान से अटैच किए गए, वहां भी राशन और केरोसिन वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है। इन्हीं दिक्कतों से परेशान महिला कार्डधारकों ने समाजवादी नेता गजराज सिंह यादव, हरिनंदन स्वरूप और वार्ड मेंबर नूर फात्मा केसाथ कलक्ट्रेट जाकर नारेबाजी की। बाद में डीएम केनाम ज्ञापन देकर डीएसओ और अन्य अधिकारियों को भी यही समस्याएं बताईं। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में आयशा, शमीम, जन्नती बेगम, परवीन, सत्यवती, नीलम देवी, शहनाज, मुन्नी देवी, तबस्सुम आदि महिलाएं और उनकेपरिवार के सदस्य शामिल रहे।