फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से मना करने पर युवक का अपहरण

Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना सदर बाजार में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लाला तेली बजरिया में बीस दिन पहले एक युवक घर से लापता हो गया था। युवक के भाई ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी से शादी से इनकार करने पर उसके भाई का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। थाना सदर बाजार पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला लाला तेली बजरिया में रहने वाले अमित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बृजेश श्रीवास्तव 25 मई को उनके घर आए और बोले कि वह अपनी बेटी की शादी उनके छोटे भाई शिवम् गुप्ता उर्फ बाबी से करना चाहते हैं। बताया कि उनकी बेटी भी शिवम् से प्रेम करती है। शिवम् के परिवार वालों ने यह कहकर इनकार कर दिया कि शिवम् अभी पढ़ाई कर रहा है, इसलिए वह अभी शादी नहीं करेंगे। इस पर बृजेश श्रीवास्तव अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए घर से चले गए। 27 मई की सुबह परिवार वाले उठे तो उन्होंने शिवम् को घर से गायब पाया। शिवम् की तलाश करते उसके परिवार वालों ने बृजेश श्रीवास्तव के घर पर शिवम् के बारे में पूछा। इस पर बृजेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मीना और घर मौजूद उमेश आर्य उर्फ बबलू ने कहा कि शिवम् उनके पास है और रात तक घर पहुंच जाएगा। सुबह तक जब शिवम् नहीं लौटा तो परिवार वालों ने बृजेश के घर जाकर देखा तो वहां ताला पड़ा हुआ था। इसके बाद परिवार वालों ने शिवम् को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। इस बीच थाना सदर बाजार में शिवम् की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। अमित गुप्ता आरोप लगाया कि बृजेश ने उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या करके शव गायब कर दिया है। पुलिस ने मामले में बृजेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मीना और उमेश आर्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



किशोरी का अपहरण
करने का आरोप
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव खेड़ा संडा में रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव कुछ लोगों पांच दिन पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। पीड़ित ने एसपी से बेटी को बरामद करने मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी के मां ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 13 जून को गांव दो युवक उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर बुलेरो गाड़ी से अपहरण कर ले गए। मामले की थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें