फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

187.59 करोड़ से जिले का होगा कायाकल्प

Sun, 15 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की हंगामी बैठक में कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को सवालों के घेरे में लिया
- अधूरे काम कराने की समयावधि तय करने पर दिया बल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में वित्त वर्ष 2014-15 के लिए एक अरब 87 करोड़ 59 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित की गई। करीब तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में कई बार ऐसे मौके आए जब सदस्यों के सवालों से सभागार का तापमान बढ़ता नजर आया। पिछली बैठक के प्रस्तावित कार्य अधूरे होने पर सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा करके कार्यों को निपटाने की समय सीमा तय करने पर जोर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के शुरुआती दौर में सभागार का माहौल सौहार्र्दपूर्ण रहा। बैठक में सांसद कृष्णाराज भी पहुंचीं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने गत 25 जनवरी को हुई बैठक की कार्यवाही का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसी के साथ ब्लॉक वार विभिन्न गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, बिजली आदि विभागों से संबधित कार्यों के प्रस्ताव सदन केपटल पर लाए गए। इन कार्यों के लिए खुटार ब्लॉक में 13.53 करोड़ रुपये, कांट में 23.66 करोड़ रुपये, बंडा में 1.56 करोड़ रुपये, जैतीपुर में 42 करोड़ रुपये, तिलहर में 30.49 करोड़ रुपये, ददरौल में 24 करोड़ रुपये, भावलखेड़ा में 25 करोड़ रुपये और निगोही ब्लॉक में 27.32 करोड़ के कार्य प्रस्तावित किए गए।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला पंचायत ने एक करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावों को स्वीकृति दी। अन्य ब्लॉकों के कार्य प्रस्तावों को मिलकर कुल 187.59 करोड़ रुपये की जिला योजना सदस्यों ने ध्वनिमत से अनुमोदित कर दी। मिर्जापुर, मीरानपुर कटरा, कलान, पुवायां आदि कई विकास खंडों से जिला योजना केप्रस्ताव प्राप्त नहीं होने पर अध्यक्ष को अधिकृत किया गया कि वे संबंधित ब्लॉकों के प्रस्ताव प्राप्त कर जिला योजना में शामिल कराएं।
बैठक का माहौल उस वक्त गरमाने लगा जब विभागवार गत बैठक के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति समीक्षा का दौर शुरू हुआ। विधायक राजेश यादव ने कटरा-खुदागंज मार्ग ठीक नहीं कराने के लिए लोनिवि के प्रतिनिधि का आड़े हाथों लिया। विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने पॉवर कारपोरेशन केएक्सईएन फर्स्ट से ददरौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूरखेड़ा व उसकेमझरा घुसगवां और सिंधौली क्षेत्र के इमलिया गांव में एक साल से खंभे पड़े होने के बावजूद लाइन नहीं खींचे जाने की वजह पूछी।
एक्सईएन से संतोषजनक उत्तर नहीं पाकर विधायक खन्ना ने लंबित काम पूरे करने की अवधि तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कई मार्गों को जल्द ठीक कराने पर भी जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने एक सदस्य केपति द्वारा काम लंबित रखे जाने को सपाई मानसिकता का परिचायक बताए जाने पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि जिला पंचायत की बैठक को राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाए। सदस्य मुकेश दीक्षित ने बिजली कनेक्शन देने में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। सीडीओ डॉ. रमाशंकर मौर्य के संचालन में हुई बैठक में कई सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




‘हमें मूर्ख और खुद को
होशियार न समझें अफसर’
जिला पंचायत सदस्य महावीर प्रसाद उस वक्त बिफर उठे जब सड़क निर्माण में अनियमितताओं का जिक्र होने पर अफसरों ने कार्यवाही के लिए दोबारा लिखित शिकायत मांगी। महावीर बोले: मुड़िया पवार, बारामकला, खमरिया में रोड खराब होने की छह माह पहले शिकायत की, लेकिन आरोपी ठेकेदार को अतिरिक्त काम दिए जाने से यही प्रतीत होता है कि अफसर उन्हें मूर्ख और खुद को बुद्घिमान समझ रहे हैं। उनके तीखे तेवरों से कुछ क्षण तक खचाखच सभागार में सन्नाटा खिंचा रहा। बाद में सांसद कृष्णा राज ने अफसरों को शिकायतें गंभीरता से लेने की नसीहत देकर बात संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें