शाहजहांपुर। राय विशुन दयाल इंटर कॉॅलेज, यूरो किड्स और बचपन स्कूल में चल रहे समर कैंप प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गए। अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों ने जमकर मौज-मस्ती भी की।
राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज में संस्थापक बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव और प्रेरणा श्रीवास्तव ने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। ढोलक बजाने के प्रशिक्षण में रूपाली जोशी, पूजा जोशी, मुस्कान, मेंहदी में मंजू त्रिवेदी और शिवानी, नृत्य में मीनू त्रिवेदी और निधि रस्तोगी, ब्यूटीशियन में संध्या, दिव्या राजपूत और शिवानी को प्रथम स्थान दिया गया। इस बीच परीक्षाफल भी घोषित किया गया। आयोजन में निर्मला, माधवी, अर्चना आदि का योगदान रहा।
यूरो किड्स प्री स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन नन्हे-मुन्नों ने कृत्रिम स्वीमिंग पूल में जलक्रीड़ा कर गर्मी से निजात पाई। इस बीच शॉवर से बच्चों को बरसात का भी अहसास कराया गया। बच्चों ने फिल्मी गीतों पर डांस भी किया। इस बीच वाल हैंगिंग और फ्रैंडशिप बैंड बनाना भी सिखाया गया। प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने बच्चों और शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
बचपन स्कूल के समर कैंप का भी शनिवार को समापन हो गया। ताइक्वांडो में शिवेश, कृष, इशिता, श्रवण, श्रेया, आयुष मोहन ने मेडल जीते। अंतिम दिन बच्चों को उपयोगी प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रबंधक राम नरेश यादव और प्रधानाचार्य निधि बहल ने प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताया। समर कैंप में अंजली श्रीवास्तव, गौरी शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, इल्मा फारुखी, गरिमा यादव, शमशाद, असरा, भावना, अशफिया, इकरा फैज, पूनम वाजपेयी, वीना गुप्ता आदि का योगदान रहा।