फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टविटी न मिलने से खाताधारक और बैंककर्मी परेशान

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में पंजाब एंड सिंध बैंक की टाउनहाल शाखा के कंप्यूटरों में कनेक्टविटी देने के लिए लगाया गया राउटर 12 मई को फुंक जाने की वजह से कंप्यूटरों की कनेक्टीविटी खराब हो गई। इससे बैंक से संबंधित अधिकांश काम ठप हो गए। काफी प्रयासों के बाद भी उसे अब तक सही नहीं करवाया जा सका है। इससे बैंक खाता धारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैंक के स्टॉफ कर्मियों ने ग्राहकों से रुपयों का लेनदेन पुवायां बैंक शाखा की मदद से कर रहे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार वे लोग ग्राहकों से चेक, बिल, बाउचर दोपहर एक बजे तक जमा करते हैं। उसके बाद उन बाउचरों को पुवायां शाखा में ले जाते हैं। वहां कंप्यूटर से खाता धारक के हस्ताक्षर और उसके खाते का बैलेंस चेक करने के बाद उसे ओके कर देते हैं। कंप्यूटर से होने वाली जांच संबंधी कार्य वहां होने के बाद शाहजहांपुर की शाखा में खाताधारकों को शाम साढ़े तीन बजे के बाद से पेमेंट किया जाता है। इससे ग्राहकों के साथ ही बैंक कर्मियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
‘फुंके हुए राउटर को सही कराने के लिए आंचलिक प्रबंधक बरेली से बात हो चुकी है। बृहस्पतिवार तक राउटर सही होने की उम्मीद है। किसी खाताधारक को वापस नहीं लौटा रहे हैं, बस पेमेंट में थोड़ी देर जरूर लग रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी सरवाल, शाखा प्रबंधक, टाउनहाल पंजाब एंड सिंध बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें