फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सिग्नल सिस्टम हुआ फेल

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा में बीएसएम मशीन के मूवमेंट के दौरान आई खराबी
विज्ञापन

- दोपहर में दो घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
- मेमो और फ्लैग देकर धीमी रफ्तार से निकाली गईं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रेलवे ट्रैक के रख-रखाव के लिए शुक्रवार को दोपहर शाहजहांपुर-रोजा केे बीच लाइन ब्लॉक लेकर रवाना की गई बीसीएम मशीन का मूवमेंट रेलवे सिग्नल सिस्टम पर फिर भारी पड़ गया। बीसीएम मशीन से रोजा जंक्शन पर लगा ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट (एसएसडीएसई) फेल हो गया। इस कारण यहां के स्टार्टर सिग्नल भी दो घंटे तक ठप रहे। संकेत प्रणाली में खराबी के दौरान लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को मेमो और हरी झंडी देकर धीमी गति से निकाला गया।
यहां से रोजा जंक्शन तक डाउन लाइन को चेक करने के साथ दोनों साइडों में पड़ी गिट्टी को समेटने के लिए मंडल मुख्यालय से लाइन ब्लाक लिया गया था। दोपहर करीब सवा 12 बजे बीसीएम रोजा रवाना कर दी गई क्योंकि उस वक्त ट्रैक पर पीछे कोई ट्रेन नहीं थी।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीसीएम मशीन से ट्रैक पर बमुश्किल आधा घंटा काम हुआ कि दोपहर करीब एक बजे किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते रोजा जंक्शन पर लाइन ब्लॉक देने वाला सिस्टम फेल हो गया।
चूंकि, यह सिस्टम इलेक्ट्रानिक पैनल केजरिए यहां के स्टार्टर सिग्नल को भी कंट्रोल करता है। इसलिए रोजा में खराबी आते ही यहां के एक नंबर प्लेटफार्म के स्टार्टर सिग्नल ने भी काम करना बंद कर दिया। ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट की खराबी दूर करके उसे री-सेट करने में करीब दो घंटे लग गए। इस कारण दोपहर एक से अपरान्ह तीन बजे तक जम्मू से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस, जम्मू से चलने वाली सियालदह एक्सप्रेस, बरेली से शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ की ओर जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस, सीतापुर जाने वाली सवारी गाड़ी आदि ट्रेनें हरी झंडी दिखाकर धीमी गति से निकाली गईं। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी रोजा पॉवर केबिन का रिले रूम ठप हो जाने से सवा घंटे तक रेल यातायात ठप रहा था।
विज्ञापन




भारी पड़ रहीं रोजा
जंक्शन की खराबियां
‘रोजा जंक्शन की तकनीकी खराबियां स्थानीय स्टेशन पर भारी पड़ रही हैं। यहां एक नंबर लाइन का इलेक्ट्रानिक स्टार्टर सिग्नल रोजा से नियंत्रित होता है। इसलिए यहां का स्टार्टर सिग्नल भी फेल हो गया। इस खराबी से रेल यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि सभी गाड़ियों का संचालन मैनुअल सिस्टम से जारी रखा गया।’
-एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें