रोजा मंडी के सामने हुआ हादसा
- फाल्ट दुरुस्त करने जा रहा था नई बस्ती रेती का पंकज शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा पॉवर सब स्टेशन के संविदा बिजली कर्मचारी की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक जगह फाल्ट होने की सूचना पर उसे सही करने जा रहा था। तभी रोजा मंडी के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
हादसे का शिकार हुआ कर्मी 35 वर्षीय पंकज शुक्ला थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को पंकज की रात की पाली में ड्यूटी थी। रात करीब 11 बजे कहीं से बिजली खराब होने की शिकायत सब स्टेशन पर आई। इस पर पंकज बाइक से बिजली ठीक करने जा रहा था। रास्ते में रोजा मंडी के सामने पारस धर्मकांटा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग पंकज को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज अपने बड़े भाई माया प्रसाद, छोटे भाई मुकेश और नीरज के साथ रह रहा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।