फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमहरिया की प्रधान पर रिपोर्ट के आदेश

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टों के लिए रुपये वसूलने का है आरोप
विज्ञापन

- रिपोर्ट में पति और पुत्रों को भी नामजद करने के आदेश
- प्रधान वासिदा ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप गलत बताए
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। खुटार के गांव कैमहरिया की प्रधान वासिदा बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश कोर्ट ने खुटार पुलिस को दिए हैं। प्रधान के पति और पुत्रों को भी नामजद कर जांच की जाएगी। प्रधान पर पट्टे दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है।
गांव कैमहरिया के नजर अहमद ने बताया कि पट्टे पर भूमि दिलाने के नाम पर प्रधान वासिदा बेगम ने उससे 20 हजार रुपये लेने के साथ ही गांव के रजाउल्ला से दस हजार, हरिश्चंद्र से 10 हजार, इनामुल्ला से 25 हजार, मुजीब से 30 हजार, वारी खां से 20 हजार, जमाल से 25 हजार, हासिम से 15 हजार, सद्दीक से 25 हजार, सुखविंदर से 29 हजार और हारुन से 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

गांव के जिन लोगों ने उससे अधिक रुपये दिए उन्हें पट्टे आवंटित करा दिए गए। पट्टे नहीं होने पर उसने और अन्य लोगों ने रुपये वापस मांगे तो प्रधान, उनके पति और पुत्रों ने गाली गलौज कर धमकी दी और मारपीट की।
विज्ञापन

उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी को पत्र देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला संज्ञेय अपराध कारित किया जाना मानते हुए खुटार पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
उधर, प्रधान वासिदा बेगम ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि गांव की राजनीति के चलते उन पर और परिवार के लोगों पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें