फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे में सजा गुरु जी का भव्य दीवान

Wed, 16 Apr 2014 05:32 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- रागी जत्थों ने किया गुरु महिमा का बखान
विज्ञापन

मकसूदापुर/बंडा। वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में गांव मकसूदापुर के गुरु द्वारे में गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया। इस दौरान रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान कर संगत को निहाल कर दिया।
गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के टाड़ी जत्था गुरुप्रताप सिंह ने कहा कि संताें ने समाज को नई दिशा देने के लिए अवतार लेकर लोगों को सही मार्ग दिखलाया है। कहा कि बिना गुरु के सच्चा मार्ग नहीं मिल सकता है। कवीसरी जत्था जसवंत सिंह ने कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरुओं दहेज प्रथा, नशा आदि से दूर रहने और अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा के विक्रमजीत सिंह अनमोल, पुवायां के स्वर्ण सिंह राही, कथावाचक गुरुदयाल सिंह, अवतार सिंह, गुरसरन सिंह आदि ने भी गुरु महिमा का बखान किया। इस दौरान गुरु का लंगर भी चला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें