फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में निकलेगा लाट साहब का जुलूस

Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
होली वाले दिन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। होली वाले दिन यानी 17 मार्च को निकलने वाले बड़े लाट साहब और छोटे लाट साहब के जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकाले जाएंगे। जुलूस निकलने के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।
सोमवार को सुबह आठ बजे कोतवाली क्षेत्र में चौक स्थित फूलमती मंदिर से बड़े लाट साहब का जुलूस शुरू होगा। यहां से चारखंभा, केरूगंज होते हुए मिशन तिराहा से पुराने जिला अस्पताल होते हुए अंटा चौराहा पहुंचेगा। यहां से अंटा चौराहा से खिरनीबाग होते हुए थाना सदर बाजार पहुंचेगा। यहां वापस बहादुरगंज, घंटाघर से कच्चा कटरा मोड़ से कोतवाली होते हुए सरौदी बंगला के पास समाप्त होगा। जुलूस को शांतिपूवर्क निपटाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। इस जुलूस में कोतवाली क्षेत्र में एक एडीएम, दो एसडीएम, आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक एएसपी, दो सीओ, सात प्रभारी निरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक, 155 सिपाही, दो प्लाटून पीएसपी, दो एपी गार्द, एक टीयर गैस, एक फायर टैंकर और 82 होमगार्ड लगाए जाएंगे। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेेट, तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सीओ, चार प्रभारी निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 134 सिपाही, एक प्लाटून पीएसी, दो एपी गार्द, एक टीयर गैस, एक फायर टैंकर और 110 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायकाइयां से शुरू होगा
छोटे लाट साहब का जुलूस
छोटे लाट साहब का जुलूस थाना आरसी मिशन क्षेत्र में मोहल्ला सरायकाइयां से सुबह आठ बजे शुरू होकर दलेलगंज से चमकनी गाड़ीपुरा होते हुए पक्का पुल से कसाईयों वाली पुलिया होते हुए ख्वाजा फिरोज से पुत्तूलाल चौराहा पहुंचेगा। यहां से वापस चमकनी गाड़ीपुरा होते हुए धोबियो वाली मस्जिद से सरायकाइयां आकर समाप्त होगा। लगभग इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था इस जुलूस के लिए भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें