फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी से पहले शिक्षण संस्थाओं में बरसा रंग

Sun, 16 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर होली से पहले सहपाठियों संग जमकर मचाया हुड़दंग
विज्ञापन

- स्कूल से सड़क तक सभी जगह दिखाई दिया रंग ही रंग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शनिवार को शहर के स्कूल-कॉलेजों में जमकर होली का हुड़दंग हुआ। चूंकि होली के कारण शनिवार से ही छुट्टियां होनी थीं, इसलिए बच्चे भी पूरी तैयारी से ही स्कूल पहुंचे थे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उनका पूरा साथ दिया। हालांकि स्कूल में अपेक्षा से कम उपस्थिति रही, जिस कारण पढ़ाई भी ठप ही रही। छात्र-छात्राओं ने पूरे समय क्लास रूम में हुड़दंग मचाया। रही-बची कसर छुट्टी के समय पूरी हो गई। स्कूल से निकलकर बच्चों ने सड़कों पर भी धमाल मचाया और एक-दूसरे संग जमकर होली खेली।
श्री हरिश्चंद्र सिंह बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को रोकना स्टाफ के बस में नहीं था। उन्होंने सहपाठियों को तो अबीर-गुलाल और पानी वाले रंगों से पोता ही, साथ ही शिक्षिकाओं को भी नहीं छोड़ा। प्रबंधक शालिनी चौहान और प्रधानाचार्य विनीता मिश्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देकर विदा किया। किडजी प्री-स्कूल खिरनीबाग में नन्हें-मुन्नों ने राधा-कृष्ण, गोपियाें आदि के वेश में सजधज कर होली का धमाल मचाया। निदेशक मंजू गुप्ता, प्रबंधक अभिनव ओमर, प्रधानाचार्य रोशनी की देखरेख में बच्चों ने जमकर होली खेली। माधवराव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रबंधक मून जौहरी, प्रधानाचार्य स्वालेहा खान, नील जौहरी, उप प्रधानाचार्य नितिन वाजपेयी ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बच्चों ने सहपाठियों संग जमकर होली खेली।
विज्ञापन

संत कृपाल एकेडमी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुरा न मानो होली है, कहकर बच्चे एक-दूसरे पर टूट पड़े और उन्होंने अबीर-गुलाल से सभी के चेहरे पोत दिए। डायरेक्टर सुशील रस्तोगी, प्रशासनिक अधिकारी श्वेता रस्तोगी, प्रधानाचार्य विजय प्रकाश सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रोजा थर्मल पॉवर टाउनशिप स्थित किडजी में नन्हें-मुन्नों ने सूखे रंगों से होली का आनंद लिया। प्रबंधक निर्भय अग्रवाल की देखरेख में बच्चों ने आपस में रंग खेला और होली गीतों पर डांस भी किया। श्री जेएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी होली धूमधाम से मनाई गई। छुट्टी की घंटी बजते ही सभी बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य शिवांगी पांडेय और स्टाफ के सदस्यों की देखरेख में बच्चों ने जमकर होली का हुड़दंग मचाचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें