फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी छात्र बोला, हां मैंने ही की छात्रा की हत्या

Sat, 15 Mar 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में छात्रा की गोली मारकर हत्या का मामला
विज्ञापन


- सुंबुल के भाइयों की मारपीट से परेशान था शुभम
- कोर्ट खुलते ही पेश किया गया था सीजीएम के समक्ष
- पूछताछ में दोस्त से तमंचा खरीदने की बात भी बताई

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। परीक्षा कक्ष में घुसकर इंटरमीडिएट की छात्रा सुंबुल की हत्या का आरोपी शुभम कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार करने में कतई नहीं हिचकिचाया। साथ ही बताया कि उसने अपने दोस्त के माध्यम से तमंचा खरीदा था। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह कोर्ट खुलते ही शुभम को सीजीएम कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट में शुभम ने कहा कि वह छात्रा के भाइयों की पिटाई से परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।
कैंट क्षेत्र के केंद्रीय विद्यायल नंबर एक में बृहस्पतिवार दोपहर 12वीं कक्षा के छात्र शुभम ने परीक्षा कक्ष में घुसकर छात्रा सुंबुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सेना के जवानों ने शुभम को तमंचे के साथ दबोच कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। शुभम के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना सदर बाजार पुलिस ने सुबह 10 बजे ही सुरक्षा घेरे के बीच आरोपी को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में आरोपी ने बताया कि छात्रा के भाई उसकी कई बार पिटाई कर चुके थे, जिससे वह परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने सुंबुल की हत्या करने का फैसला कर लिया। उसने अपने दोस्त की मदद से एक तमंचा और कारतूस खरीदे थे। आरोपी के बयान दर्ज होने के बाद उसे जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने छात्र को जेल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


जूते में छुपाकर ले गया था तमंचा
बताया जाता है कि शुभम ने बृहस्पतिवार को लांग शूज पहने थे। उसी में वह तमंचा और कारतूस छुपाकर ले गया था। वह पानी पीने के बहाने से अपने परीक्षा कक्ष से निकला था। इसके बाद उसने सुंबुल को निशाना बनाकर दो फायर किए। पहली गोली छात्रा के सीने में लगी, जबकि दूसरी गोली उसके बाएं कंधे को भेदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका में सुंबुल के बारे में लिखा
पुलिस के मुताबिक शुभम ने सुंबुल पर गोली चलाने से पहले उत्तर पुस्तिका पर अपनी कलम काफी देर चलाई। इसमें उसने प्रश्नपत्र का उत्तर लिखने के बजाय तीन पेज सुंबुल और उसके परिवार के बारे में लिखे। यह उत्तर पुस्तिका वह अपनी टेबल पर ही छोड़ गया था। बाद में इस उत्तर पुस्तिका को अन्य छात्रों की कॉपी के साथ ही जमा कर दिया गया। इससे पहले पुलिस ने भरे हुए तीनों पेजों की फोटो कॉपी करा ली। एक जगह उसने लिखा है-‘सुम्बुल हम तुम्हारी बदतमीजी से बहुत परेशान हैं। तुम्हारे भाई हमारे साथ जो मारपीट कर रहे हैं, वह अच्छी बात नहीं है। इससे मुझे बहुत परेशानी हो रही है।’ इस फोटो कॉपी को पुलिस ने जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के साथ शामिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें