फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनराशि नहीं मिलने से विकास कार्य थमे

Fri, 27 Dec 2013 05:50 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने से ग्राम निधि में नहीं आई है राशि
विज्ञापन

- गांव के लोगों में प्रधान और सचिव के प्रति बढ़ रही नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
साहब शर्मा
खुटार। खुटार क्षेत्र में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। कारण है कि चार माह से ग्राम निधि में राशि ही नहीं भेजी गई है। विकास कार्य ठप होने से गांवों में प्रधान और सचिव के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। प्रधान रुपये नहीं होने की बात कहकर लोगों को समझा रहे हैं।
धनराशि नहीं जारी होने के चलते गांवों में नाली, खड़ंजा निर्माण सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा कार्य योजना बनाने के बाद धनराशि के अभाव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम निधि में 12 अगस्त 13 को किस्त प्राप्त हुई थी। उससे विकास कार्य कराए गए थे, लेकिन इसके बाद से कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

रुपये नहीं मिलने का कारण भी कर्मचारियों की लापरवाही से जुड़ा बताया जाता है। ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी के अनुसार कर्मचारियों ने पूर्व में कराए गए कार्यों के फोटोग्राफ, खर्च की गई राशि का विवरण आदि जिला मुख्यालय पर नहीं भेजा है। इस कारण अगली किस्त जारी होने में अड़चन आ रही है। वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही ग्राम निधि में राशि जारी हो जाए, जिससे कार्य शुरू हो सकें।
विज्ञापन

बीडीओ आरपी मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश है कि विकास कार्य होने से पहले और कार्य पूरा होने के बाद के फोटोग्राफ और विवरण जिला मुख्यालय पर भेजा जाना चाहिए। कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक-दो गांवसभाओं के फोटो और विवरण जाने से रह गए हैं। उन्हें जल्दी भिजवाया जा रहा है। अगली किस्त जल्द ही मिल जाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें