फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मी

Sat, 28 Sep 2013 05:40 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन्स के आह्वान पर विभिन्न यूनियनों से जुड़े टेलीफोन कर्मचारी शुक्रवार को कार्यबहिष्कार कर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांधकर टेलीफोन एक्सचेंज में प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण स्विच रूम से लेकर कैश काउंटरों तक काम प्रभावित रहा, जिससे तमाम उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारी संगठनों के संयुक्त फोरम ने कार्मिक हित की 30 सूत्री मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन उच्च स्तर पर उनका संज्ञान नहीं लिए जाने पर फोरम ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। फोरम के निर्देशानुसार बीएसएनएल कर्मचारी शुक्रवार को काम न करने के इरादे से टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचे। उन्होंने अपने पटल पर बैठने के बजाय बोह पर काली पट्टियां बांधी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव एसएन शुक्ला ने बताया कि वेतन विसंगतियां दूर करने, भत्तों में संशोधन, स्टाफ की नई भर्ती, ठेका मजदूरों को कैडर वर्क के अनुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान, सभी कर्मचारियोें के लिए 40 घंटे का सप्ताह लागू किए जाने जैसी मांगों पर हड़ताल किए गए। कर्मचारी नेता भुवनेश्वर दास ने दावा किया कि एक दिवसीय हड़ताल में अधिकांश स्टाफ शामिल रहने से स्विच रूम में मशीनों के मैनेजमेंट का काम ठप रहने से मोबाइल उपभोक्ताओं को सिंग्नल कमजोर मिले और कैश काउंटरों पर बिलों को जमा करने का काम प्रभावित हुआ। हड़ताल और प्रदर्शन में राम मिलन, सुमन कुमार गिरि, सागर प्रसाद, जवाहर राम, विश्वनाथ मौर्य, रामकरन, राम भजन, सरोजिनी मिश्रा, संतोष शुक्ला, जयपाल सिंह, निजामत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें