फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद का था गैंग!

Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद के आढ़ती से लूट का मामला
विज्ञापन

- खुलासे में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्रुखाबाद और हरदोई में की बदमाशों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रविवार को दिनदहाड़े सरेराह जलालाबाद के आढ़ती का अपहरण कर 95 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को फर्रुखाबाद और हरदोई के बदमाशों के गैंग ने अंजाम दिया है। इतनी जानकारी होने के बाद खुलासे में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों जनपदों में बदमाशों की तलाश की है। पुलिस ने इस घटना का जल्द ही वर्कआउट करने का दावा किया है।
रविवार को शाम चार बजे जलालाबाद कस्बे के फल आढ़ती रिजवान अली उर्फ गुड्डू बरेली जाने को मुख्य चौराहे पर खड़े थे। इसी दौरान सपा का झंडा लगी स्कार्पियो आकर यहां रुकी और दो लोग इसमें से उतरे। जिन्होंने आढ़ती को खींचकर गाड़ी के अंदर डाल दिया और अपहरण करके मदनापुर की तरफ ले गए। बदमाशों ने असलहों के बल पर पिटाई करने के बाद आढ़ती से करीब 95 हजार की नगदी लूट ली थी। लूटपाट करने के बाद बदमाश आढ़ती को थाना मदनापुर से पांच किलोमीटर आगे फेंककर भाग गए थे। इस मामले में थाना जलालाबाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक घटना को पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद और हरदोई के बदमाशों के गैंग ने अंजाम दिया है, क्लू के आधार पर उनकी तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों जनपदों में कई स्थानों पर दबिश दी।


खिच्चू के बाद जलालाबाद
में ही दर्ज हुई रिपोर्ट
जलालाबाद। फल आढ़ती के अपहरण और लूट की वारदात के घटना स्थल को लेकर पुलिस में दिनभर खिच्चू मचा रहा। जलालाबाद पुलिस घटना स्थल मदनापुर क्षेत्र बता रही थी, जबकि मदनापुर पुलिस का कहना था कि घटना जलालाबाद क्षेत्र में हुई है। मामला पेचीदा होते देख व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया और कहा कि अपहरण और लूट जैसी वारदातों को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही। फिर सामान्य वारदातों की रिपोर्ट लिखना दूर की बात होगी। व्यापारियों के आक्रोश को भांपते हुए जलालाबाद कोतवाली में ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन





घटना की रिपोर्ट जलालाबाद कोतवाली में दर्ज की गई है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है। घटना को फर्रुखाबाद या हरदोई के गैंग ने अंजाम दिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस गैर जनपदों में गई हुई है।
- मुनिराज जी, एसपी (देहात)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें