फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई से खाद्य वस्तुओं के कई नमूने सील कराए
विज्ञापन

- बंदियों से बंद कमरे में बात कर खामियां टटोलीं
- बैरकों, अन्य स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने बुधवार की सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों की टीम के साथ जिला जेल पर छापा मारा। उन्होंने वहां कई व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया, लेकिन जांच-पड़ताल में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन पर फोकस रखा। बाद मेें अवैध वसूली संबंधी शिकायतों की पुष्टि समेत अन्य खामियां टोलने को बंदियों से बंद कमरे में बात भी की, लेकिन सब कुछ ओके मिला।
एसडीएम श्री यादव ने सबसे पहले भोजनालय जाकर वहां साफ-सफाई, सामान और खाद्य वस्तुओं के रखरखाव को चेक किया। उनके साथ गए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर, एफएसओ जावेद अख्तर, विनय कुमार आदि ने श्री यादव के निर्देश पर वहां से चना दाल, पिसी हल्दी, खाद्य तेल, जीरा आदि के नमूने लेकर उन्हें जांच को सील किया। जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के बाद असलियत जांचने को उनसे बंद कमरे में बात की जिससे उन पर जेल अफसरों का खौफ हावी न हो सके।
विज्ञापन

उन्होेंने करीब दस-12 बंदियों से पूछताछ की जिनमें मशक्कत और काम करने वाले वे बंदी भी शामिल रहे, जिन्हें इसके एवज में पारिश्रमिक देने का प्रावधान है। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने बताया: बयान लेने के दौरान किसी बंदी ने अवैध वसूली की शिकायत नहीं की, भोजन व्यवस्था की कोई शिकायत नहीं मिली। इसके बावजूद वहां के अफसरों को निकट भविष्य में निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया: शासन प्रशासन का मानना है कि यदि बंदियों को खान-पान और रहने को वाजिब सुविधाएं मिलती रहें तो उनमें जेल जीवन से ही सुधार की प्रक्रिया आरंभ हो जाती है। उनके स्वभाव और सोंच में सकारात्मक बदलाव लाने केलिए डीएम ने प्रत्येक दो सप्ताह में जेल का आकस्मिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। डिप्टी जेलर के तौर पर कार्य कर चुकने से जेल व्यवस्थाओं के सारे हथकंडे पता हैं और इससे जेल के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें