फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीद एकेडमी ने ट्राफी पर किया कब्जा

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कैंट मैदान पर चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को फाइनल मुकाबला फरीद एकेडमी ने केटी क्लब को 10 विकेट से पराजित कर जीत लिया और चमचमाती हुई ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टास जीतकर केटी क्लब के कप्तान प्रशांत ने पहले खेलने का निर्णय लिया। इस टीम ने 20 ओवर में सभी विकट खोकर 78 रन बनाए। हितेश ने दो चौकों और एक छक्के की सहायता से 23 रन, सुमित मिश्रा ने 13 रन, अतुल ने पांच, अक्षत ने दो, पीयूष ने आठ, नानू ने चार और रचित ने चार रन बनाए। इमरान नाट आउट रहे। जवाब में उतरी फरीदी एकेडमी ने कोई विकेट गवाए 79 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
बाद में छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी एमपीआर त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। साथ ही कहा कि खेल खेलने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। खेल से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम अध्यक्ष परिषद के उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार रहे। इंजीनियर विकास मेहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के अंपायर तारिक खां और अर्जुन थे। स्कोरर की भूमिका इजहार और सुधीर ने निभाई। मैन आफ द मैच समर्थ को घोषित किया गया। मैन आफ द सीरीज का इनाम विजेता टीम के खिलाड़ी शीबू को मिला। टूर्नामेंट के समस्त पुरस्कार मरहूम राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान गनी की याद में फरहान गनी की ओर से मुहैया कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें