फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर अवैध बैंडरों की होगी धरपकड़

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक टीएल कामत सोमवार को धनबाद एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचते ही एसीएम कामद ने स्टेशन अधीक्षक, टीसी रूम, रिजर्वेशन कक्ष व जनरल टिकट खिड़की का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खामियां मिलने पर एसीएम कामत ने स्टेशन मास्टर व स्टेशन अधीक्षक पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने की हिदायत दी। कुछ लोगों ने एसीएम से शिकायत की कि स्टेशन पर अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध वेंडर काम कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीएम ने संबंधित अधिकारियों को अवैध वेंडरों की धरपकड़ कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसीएम के निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कम्प मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें